लालची कुत्ता
लालची कुत्ता एक कुत्ते को कहीं से हड्डी मिल गई और वह उसे मुंह में दबाकर भाग निकला। वह किसी ऐसी जगह जा कर उसे खाना चाहता था, जहां और कोई न हो। भागते हुए वह नदी पर बने पुल से होकर गुजरा। एकाएक उसकी नजर पानी में दिखाई दे रही अपनी परछाई पर पड़ी। अपनी परछाई को दूसरा कुत्ता समझकर उसकी हड्डी छीनने के उद्देश्य से वह भौंकने लगा। उसके भौंकते ही मुंह में दबी हड्डी पानी में जा गिरी और लहरों के साथ बह गई। कुत्ता बेचारा भूखा रह गया।